
America में जिस बेघर को कंबल और खाना दिया, उसी ने 50 हथौड़े मारकर की भारतीय छात्र की हत्या
AajTak
पंचकूला के खंड बरवाला के गांव भगवानपुर के रहने वाले 25 साल के विवेक सैनी की अमेरिका में हत्या कर दी गई. उसके परिवार ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके बेटे ने जिसकी मदद की, उसी सीरियल किलर ने विवेक की हत्या कर दी. विवेक को 24 जनवरी को घर वापस आना था, लेकिन अमेरिका से उसकी लाश आई है.
हरियाणा के पंचकूला का रहने वाला विवेक सैनी MBA की पढ़ाई के लिए दो साल पहले अमेरिका के जॉर्जिया गया था. इससे पहले कि वह सफल आदमी बन पाता, वहां उसकी नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई. नशे के आदी एक शख्स ने उसके मुंह पर हथौड़े से 50 वार करके उसकी जान ले ली.
परिवार के लोगों ने बताया कि अपनी पढ़ाई और अपनी फीस के खर्च को उठाने के लिए वह एक फूड मार्ट पर पार्ट टाइम काम करता था. विवेक के माता-पिता दोनों गांव में ही रहते हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं. छोटा भाई शिवम सैनी भी गांव में ही रहता है और खेती में अपने पिता की मदद करता है. जबकि विवेक की बड़ी बहन न्यूजीलैंड में रहती हैं.
24 जनवरी को भारत आने वाला था विवेक, लेकिन आया शव
विवेक की हत्या अमेरिका के जॉर्जिया में 16 जनवरी रात 12:15 पर हुई. वारदात के कुछ ही देर बाद यानी रात 1:00 बजे उसे फूड मार्ट बंद करना था. तभी एक व्यक्ति ने उसके मुंह पर 50 हथौड़े मारे. इसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. विवेक का परिवार मीडिया में कुछ नहीं कहना चाहता. उनका मानना है कि अगर वह कुछ कहेंगे, तो इससे उन्हें बार-बार उसकी याद आएगी.
परिवार का कहना है कि 16 जनवरी को विवेक के ही कजिन को उसकी मौत का पता लगा. उसने बताया कि हैरानी की बात की है कि 24 जनवरी को विवेक ने अपने घर भारत आने की बात कही थी. मगर, वह वैसे नहीं आया, जैसे उसे आना चाहिए था. भारत वापस उसका शव आया.
नशे का आदी नहीं, सीरियल किलर है आरोपी- परिजनों का दावा

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








