
Amazon Prime Day सेल में iPhones समेत इन स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट
AajTak
Amazon ने Prime Day sale की घोषणा कर दी है. ये सेल 26 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई तक चलेगी. दो दिन के इस सेल में कई ऑफर्स दिए जाएंगे. ये ऑफर्स स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन के प्रोडक्ट्स पर दिए जाएंगे.
Amazon ने Prime Day sale की घोषणा कर दी है. ये सेल 26 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई तक चलेगी. दो दिन के इस सेल में कई ऑफर्स दिए जाएंगे. ये ऑफर्स स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन के प्रोडक्ट्स पर दिए जाएंगे. Prime Day sale के दौरान कंपनी नए प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेगी. ये सेल प्राइम मेंबर्स के लिए ओपन होगा. यूजर्स जिनके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है वो इसका सब्सक्रिप्शन लेकर प्राइम डे सेल में एक्सक्लूसिव डील्स और ऑफर्स ले सकते हैं. प्राइम डे सेल पर बातचीत करते हुए Amazon India के SVP और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल ने बताया कि ये प्राइम डे लाखों छोटे और मिडियम साइज के ऐमेजॉन सेलर्स को डेडीकेटेड है. इस कठिन समय में हम उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं.More Related News













