
Amazon Prime डे सेल 26 जुलाई से, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
Amazon Prime Day Sale भारत में 26 जुलाई से लाइव होगी. सेल की शुरुआत 26 जुलाई को 12 am से होगी और ये 27 जुलाई मिडनाइट तक जारी रहेगी.
Amazon Prime Day Sale भारत में 26 जुलाई से लाइव होगी. सेल की शुरुआत 26 जुलाई को 12 am से होगी और ये 27 जुलाई मिडनाइट तक जारी रहेगी. दो दिनों तक चलने वाली ये सेल प्राइम मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगी. सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, TVs, अप्लायंसेज, ऐमेजॉन डिवाइसेज, फैशन एंड ब्यूटी, होम एंड किचन और फर्निचर जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे. सेल के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे. स्मार्टफोन डील्स की बात करें तो सेल से पहले ही ऐमेजॉन ने उन स्मार्टफोन्स को एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट बना कर लिस्ट किया है, जिन पर डिस्काउंट देखने को मिलेगा. इस लिस्ट में OnePlus Nord CE 5G, Redmi Note 10S, Redmi Note 10 Pro Max, iPhone 11, OnePlus 9R 5G और Redmi Note 10 जैसे कई फोन्स के नाम शामिल हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











