
Amazon-Flipkart पर हो जाए 'बेईमानी', तो क्या कर सकते हैं आप, इन तरीकों का करें इस्तेमाल
AajTak
Amazon Flipkart Sale: ऑनलाइन शॉपिंग में कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. हाल में ही एक शख्स ने 1 लाख रुपये का टीवी ऑर्डर किया था. जब पैकेज को खोला, तो उसमें किसी और ब्रांड का टीवी भेजा गया था. ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं. अगर आप कभी ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, तो आपको क्या करना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको इसकी ही जानकारी दे रहे हैं.
Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से शॉपिंग काफी आसान होती है. आपको अपनी पसंद के तमाम प्रोडक्ट्स एक क्लिक पर मिल जाते हैं. आप अपनी मर्जी से तमाम फिल्टर लगाकर अपने लिए एक परफेक्ट प्रोडक्ट खोज सकते हैं. इसके साथ ही आपको इन प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल जाता है.
यूजर्स को फ्लैट डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिल जाते हैं. इन सभी ऑफर्स के बाद आपको बेस्ट डील मिल जाती है. साथ ही आपको प्रोडक्ट घर तक संभालकर लाने की चिंता भी नहीं होती है, क्योंकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इन प्रोडक्ट्स को आपके घर डिलीवर करते हैं.
इस तरह से ऑनलाइन शॉपिंग कई लोगों के लिए एक परफेक्ट तरीका बन जाता है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनके लिए ये किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं. ये लाइन उन लोगों के लिए है, जिन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से शॉपिंग की और उन्हें डिफॉल्टी प्रोडक्ट मिल गया हो.
ये भी पढ़ें- Flipkart-Amazon Sale में यूजर्स के साथ हो रही बेईमानी, EMI, डिस्काउंट और ऑर्डर कैंसिल की पूरी कहानी
इसके बाद रिटर्न और रिफंड के लिए उन्हें कई बार तमाम तरीके अपनाने पड़ते हैं. अगर किसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड/ बेईमानी या कोई दिक्कत हो जाए, तो उन्हें क्या करना चाहिए?
सबसे पहला कदम आपको किसी प्रोडक्ट को खरीदते वक्त ही उठाना चाहिए. कंपनियां ओपन बॉक्स डिलीवर का ऑप्शन देती हैं. इस विकल्प के साथ खरीदे गए प्रोडक्ट को डिलीवरी से पहले बॉक्स ओपन करके दिखाया जाता है. हालांकि, इस ऑप्शन को चुनने के बाद भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












