
Amazon प्राइम डे सेल इस दिन से होगी शुरू, 330 से ज्यादा प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
AajTak
ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने अपने फ्लैगशिप सेल इवेंट 'प्राइम डे' के लिए इस साल के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. इस बार ऐमेजॉन प्राइम डे सेल का आयोजन भारत में 26 और 27 जुलाई को किया जाएगा.
ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने अपने फ्लैगशिप सेल इवेंट 'प्राइम डे' के लिए इस साल के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. इस बार ऐमेजॉन प्राइम डे सेल का आयोजन भारत में 26 और 27 जुलाई को किया जाएगा. साथ ही ये सेल भारत में प्राइम डे इवेंट की पांचवी सालगिरह होगी और इसमें कई अलग-अलग कैटेगरी डील्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे. Amazon प्राइम डे सेल का आयोजन इस बार 26 जुलाई और 27 जुलाई को किया जाएगा. दो दिन चलने वाली इस सेल की शुरुआत 26 जुलाई को 12am (मिडनाइट) IST से होगी और ये 27 जुलाई को खत्म होगी. इस दौरान कई कैटेगरी के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे. साथ ही 300 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च भी होंगे. सेल में लॉन्चपैड, सहेली, अमेजन पर लोकल शॉप्स और कारीगर जैसे कई प्रोग्राम्स के सेलर्स के प्रोडक्ट्स पर डील्स मिलेंगे. दो दिवसीय सेल की तैयारी के लिए, ऐमेजॉन पर बड़ी संख्या में छोटे विक्रेता 8 जुलाई से 24 जुलाई, 2021 तक ग्राहकों के लिए डील्स तैयार करेंगे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












