
Amazon पर चल रही है नई सेल, TV पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, कीमत 5,499 रुपये से शुरू
AajTak
Amazon TV Saving Days Sale शुरू हो गई है. ये सेल 15 नवंबर तक चलेगी. इस दौरान टीवी पर बंपर छूट दी जा रही है. आप कई ब्रांड्स के टीवी को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. सेल के दौरान 6 हजार रुपये से भी कम कीमत पर नया टीवी बेचा जा रहा है.
Amazon पर नई सेल शुरू हो गई है. कंपनी ने इस सेल का नाम Amazon TV Saving Days Sale रखा है. जैसा की नाम से ही साफ है, इस सेल में TV को बंपर छूट के साथ बेचा जा रहा है. कंपनी इसमें स्मार्ट TV और नॉर्मल TV को काफी सस्ते में बेच रही है.
सेल के दौरान यूजर्स को बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. कंज्यूमर्स सेल के दौरान ऐमेजॉन कूपन्स, फास्ट डिलीवरी, 24 महीने तक के लिए नो कॉस्ट EMI और दूसरे फायदे ले सकते हैं. बायर्स को क्रेडिट कार्ड के साथ इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
Amazon की इस सेल के दौरान Amazon Basics के टीवी को भी सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके 43-इंच स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को आप 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप Acer ब्रांड का 40-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
सेल में भारी छूट
Amazon TV Saving Days Sale में सैमसंग और दूसरे ब्रांड्स के टीवी पर भी भारी छूट दी जा रही है. सेल में Samsung की Wondertainment सीरीज टीवी की कीमत 13,390 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा LG के 32-इंच स्क्रीन वाले टीवी को 13,390 रुपये में खरीदा जा सकता है.
यूएस की कंपनी Westinghouse भी कई टीवी को सस्ते में बेच रही है. Westinghouse UHD 4K TV पर कंपनी भारी डिस्काउंट दे रही है. 15 नवंबर तक चलने वाली इस सेल में Westinghouse अपने 24-इंच के टीवी मॉडल को 5,499 रुपये में बेच रहा है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












