
Amazon ने लॉन्च किया शानदार फीचर, जूते खरीदने से पहले वर्चुअली ट्राय करने का मिलेगा ऑप्शन
AajTak
Amazon ने Virtual Try-On for Shoes फीचर को पेश किया है. इससे बायर्स जूते खरीदने से पहले उसे अपने पैरों पर वर्चुअली ट्राय कर सकते हैं.
ई-कॉमर्स साइट Amazon ने एक नया फीचर जारी किया है. इससे आप प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसे ट्राय कर सकेंगे. Amazon ने एक नया इंटरैक्टिव मोबाइल एक्सपीरियंस पेश किया है. इससे कस्टमर्स iOS Amazon ऐप पर शूज को वर्चुअली ट्राय कर सकेंगे.
हालांकि, ये सर्विस फिलहाल अमेरिका और कनाडा के यूजर्स के लिए जारी किया गया है. Amazon Fashion ने Virtual Try-On for Shoes लॉन्च किया है. इस ऑगमेंटेड रियलिटी से कस्टमर विजुअलाइज कर पाएंगे शूज उनके पैरों में कैसे दिखेंगे.
ये भी पढ़ें:- Amazon Sale में मिल रहा ऑफर, सस्ते में खरीद सकते हैं TV, 50 परसेंट है डिस्काउंट
कस्टमर सभी एंगल से इसे चेक कर सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि iOS के लिए उपलब्ध Amazon शॉपिंग ऐप के जरिए कस्टमर Virtual Try-On for Shoes को यूज कर सकते हैं. इससे वो New Balance, Adidas, Reebok, Puma, Superga, Lacoste, Asics और Saucony जैसे ब्रांड्स के जूते को ट्राय कर सकते हैं.
कैसे करता है काम
Amazon शॉपिंग ऐप पर शूज सेलेक्ट करने के बाद कस्टमर को Virtual Try-On बटन पर टैप करना होगा. इसके लिए उन्हें प्रोडक्ट डिटेल पेज पर जाना होगा. इसके बाद फोन के कैमरे को अपने पैर की तरफ ले जाना होगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












