
Amazon दे रहा है आपको बंपर इनाम जीतने का मौका, ये है पूरा तरीका
AajTak
Amazon Daily Quiz 31 March 2022: आप आज Amazon Quiz में हिस्सा लेकर 5,000 रुपये जीतने के लिए एलिजिबल हो सकते हैं. जानिए क्या है पूरा तरीका.
Amazon से आज आप इनाम जीत सकते हैं. Amazon आपको आज यानी 31 मार्च 2022 को 5 हजार रुपये जीतने का मौका दे रहा है. इसके लिए आपको Amazon Quiz में हिस्सा लेना होगा. Amazon Quiz का आयोजन रोज किया जाता है.
Amazon Daily Quiz में हर रोज इनाम की राशि अलग-अलग होती है. आज इनाम की राशि 5,000 रुपये है. इस क्विज को खेलने के लिए आपको मोबाइल में Amazon ऐप का होना जरूरी है. Amazon ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद आप Amazon अकाउंट से इसमें लॉगिन कर लें. इसके बाद आप क्विज में हिस्सा ले सकते हैं. इस क्विज में पांच सवाल पूछे जाते हैं जिनके सही जवाब देकर आप इनाम जीतने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें:- Reliance Jio की बादशाहत खत्म? इतने लाख कस्मटर्स ने छोड़ा कंपनी का साथ, जानिए किसे हुआ फायदा
Amazon क्विज के विनर का फैसला लकी ड्रॉ के जरिए किया जाता है. आज के विनर की घोषणा कल की जाएगी. क्विज खेलने के लिए आपको ऐप के फन सेक्शन में जाना होगा. इसे आप सर्च बार से भी खोज करके एक्सेस कर सकते हैं.
इसके बाद आपको डेली क्विज के सेक्शन में जाना होगा. इसके बाद आपको पांच सवालों के सही जवाब देने होंगे. यहां पर आपको आज के पांच सवालों के बारे में बता रहे हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











