
Amazon की फैब फोन्स फेस्ट सेल 22 से, OnePlus 8T, iPhone 12 mini जैसे फोन्स पर डिस्काउंट
AajTak
Amazon फैब फोन्स फेस्ट सेल की शुरुआत 22 फरवरी से होने जा रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट देखने को मिलेगा.
Amazon फैब फोन्स फेस्ट सेल की शुरुआत 22 फरवरी से होने जा रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को ढेरों स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट देखने को मिलेगा. साथ ही कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा. चार दिन तक चलने वाली इस सेल का आखिरी दिन 25 फरवरी को रहेगा. साथ ही ऐमेजॉन पर सेल के दौरान ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स, डिस्काउंट कूपन्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिलेंगे. आइए जानते हैं बेस्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में. ऐमेजॉन पर जारी किए गए सेल पेज के मुताबिक, OnePlus 8T 36,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा. ये डिवाइस भारत में 42,999 रुपये में लॉन्च की गई थी. यानी इस डिवाइस पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट ग्राहकों को सेल के दौरान मिलेगा. ग्राहकों को 3000 रुपये का डिस्काउंट कूपन और बैंक ऑफर मिलेगा, जिससे इसकी कीमत 36,999 रुपये होगी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












