
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर ये 7 काम, बदल सकते हैं भाग्य, बन रहे हैं तीन संयोग
ABP News
Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी पर विष्णु जी के साथ आंवले की और माता अन्नपूर्णा की पूजा करने की परंपरा है. इस साल आमलकी एकादशी 27 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी.
Amalaki Ekadashi 2026: 27 फरवरी को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी है. इसे आमलकी यानी आंवला एकादशी कहते हैं. फाल्गुन महीने में आने के कारण ये हिंदी कैलेंडर की आखिरी एकादशी होती है. इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के साथ ही आंवले का दान करने का भी विधान है. जिससे कई यज्ञों का फल मिलता है.
इस साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का प्रारंभ 27 फरवरी 2026 को तड़के 12:33 से होगा. तिथि का समापन 27 फरवरी 2026 की रात 10:32 पर होगा इसलिए आमलकी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी.
इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ को भी खासतौर पूजा जाएगा तभी ये एकादशी व्रत पूरा माना जाता है, क्योंकि आंवले के पेड़ को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. इस दिन आंवला खाने से बीमारियां खत्म होती हैं. एकादशी पर किए गए व्रत-उपवास और पूजन से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है. ये व्रत भगवान विष्णु के लिए किया जाता है.
शुभ योग













