
Alwar Temple demolition row: 'कांग्रेस को भुगतना होगा खामियाजा', अलवर विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
AajTak
देश में दो मुद्दे चर्चा में हैं- एक तो जहांगीरपुरी में बुलडोजर का एक्शन और दूसरा अलवर में मंदिर में तोड़फोड़ का मामला. दोनों ही मामलों पर सियासी शोर है और इसी शोर में शामिल है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आवाज भी. गिरिराज सिंह ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में दोनों मुद्दों पर बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक खास वर्ग मुसलमानों को खुश करना चाहता है और ये लोग हिंदू सहिष्णुता को चुनौती दे रहे हैं. ये लोग सिर्फ वोट के लिए राजनीति कर रहे हैं और हिंदुओं के सनातन धर्म को खुश करना चाहते हैं. देखिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज की आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











