
Alto, WagonR हुई टॉप-5 की लिस्ट से बाहर! दिसंबर में लोगों ने जमकर खरीदी ये कारें
AajTak
Maruti Suzuki ने हाल ही में बाजार में अपने मशहूर प्रीमियम हैचबैक कार Baleno के नए सीएनजी वेरिएंट को भी लॉन्च किया था. सीएनजी वेरिएंट में आने के बाद इस कार की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है. मारुति बलेनो लगातार दूसरे महीने देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है.
Best Selling Cars in December: देश के ऑटो सेक्टर के लिए बीता दिसंबर महीना काफी उतार चढ़ाव वाला रहा. इस महीने जहां कुछ कंपनियों ने ग्रोथ दर्ज की वहीं कुछ वाहन निर्माताओं को झटका भी लगा. दिसंबर महीने में वाहनों की बिक्री चार्ट में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला. हमेशा लिस्ट में टॉप पर रहने वाली मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार Alto और टॉल ब्वॉय कही जाने वाली Wagon R, टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गई हैं. इन कारों की जगह दूसरे मॉडलों ने ले ली है. तो आइये एक नजर डालते हैं दिसंबर महीने में सबसे ज्यादा बेची जाने वाली टॉप 5 कारों पर-
5)- Maruti Dzire:
बीते दिसंबर महीने में टॉप 5 की सूचि में मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर पांचवे स्थान पर रही है. कंपनी ने इस दौरान इस कार के कुल 11,997 यूनिट्स कारों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के कुल 10,633 यूनिट्स के मुकाबले 13% ज्यादा रहा. अपने सेग्मेंट की ये बेस्ट सेलिंग कार है और टॉप 5 की सूचि में इकलौती सेडान कार है. ये कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है और इसकी कीमत 6.24 लाख रुपये से लेकर 9.18 लाख रुपये के बीच है.
4)- Tata Nexon:
देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी गाड़ी के तौर पर पहचान बनाने वाली टाटा नेक्सॉन के लिए बीता महीना गिरावट के साथ आया. कंपनी ने इसके कुल 12,053 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के दिसंबर महीने के कुल 12,899 यूनिट्स के मुकाबले 7% कम रहा. हालांकि ये चौथी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली वाहन जरूर रही. ये एसयूवी 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन के साथ आती है. इसकी कीमत 7.70 लाख रुपये से लेकर 14.18 लाख रुपये के बीच है. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग मिली है.
3)- Maruti Swift:

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












