
Alto का 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, अब नहीं है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-10 में कौन
AajTak
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की एंट्री लेवल कार Alto के नाम 16 साल से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का रिकॉर्ड रहा है. लेकिन 2020-21 में उसका ये रिकॉर्ड टूट गया. जानें अब किसने ली इसकी जगह...
Alto ने वर्ष 2004-05 में मारुति-800 से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का रिकॉर्ड छीना था. वरना एक समय में मारुति 800 का इस रिकॉर्ड पर एकछत्र राज था. उसे देश में ‘आम आदमी की कार’ का तमगा भी हासिल था. (Photo:File) वर्ष 2010-11 में Alto के दिन ऐसे निखरे कि सालभर में इसकी 3,46,840 इकाइयां बिक गईं. एक साल में इसकी बिक्री का एक सबसे ऊंचा रिकॉर्ड रहा. उस समय इसे दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली छोटी कार का तमगा भी हासिल हुआ. (Photo:File) वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान मारुति Alto की 1,58,992 इकाइयां बिकीं. जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की 1,90,814 इकाइयों की बिक्री से 16.68% कम है. (Photo:File)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












