
Alcatel V3 Ultra 5G Review: 'चार डिस्प्ले' वाला फोन क्या करा पाएगा कंपनी का कमबैक
AajTak
Alcatel ने भारत में वापसी करते हुए तीन फोन्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने Nxtpaper डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च किया है, जो अलग-अलग मोड में चेंज हो सकता है. फोन में 108MP का मेन लेंस और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. अब सवाल है कि क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए? नया फोन खरीदने में कंपनी की सेल एंड सर्विसेस का बड़ा रोल होता है.
Alcatel ने भारतीय बाजार में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. तीनों ही स्मार्टफोन Alcatel V3 सीरीज का हिस्सा हैं. ब्रांड ने एंट्री लेवल और लो बजट 5G फोन्स की कैटेगरी को टार्गेट किया है, जो 20 हजार रुपये से कम बजट में आते हैं. हम पिछले कुछ दिनों से Alcatel V3 Ultra 5G को इस्तेमाल कर रहे हैं.
ये फोन खास डिस्प्ले के साथ आता है, जो अब तक भारत में लॉन्च हुए किसी फोन में देखने को नहीं मिलती है. कंपनी ने इसे 4-in-1 डिस्प्ले नाम दिया है. इसमें 108MP के मेन लेंस वाला कैमरा, 5010mAh की बैटरी और स्टायलस भी मिलता है. आइए जानते हैं Alcatel V3 Ultra के साथ ब्रांड की भारत में वापसी कितनी दमदार है.
Alcatel V3 Ultra देखने में किसी भी दूसरे बजट फोन जैसा ही लगता है. रियर साइड में आपको डुअल फिनिश वाला पैनल मिलता है. कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है, जो बीच में ना होकर लेफ्ट साइड में है. ऐसा डिजाइन हम OnePlus 12 में पहले देख चुके हैं. हालांकि, वनप्लस 12 ज्यादा प्रीमियम लगता है.
रियर पैनल में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. फोन सिंगल स्पीकर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है. राइट साइड में आपको वॉल्यूम बटन्स, पावर बटन और एक खास बटन मिलती है, जिसकी मदद से आप स्क्रीन को बदल सकेंगे.
फोन का इन-हैंड फील अच्छा है. फोन में स्टायलस रखने की कोई जगह नहीं है, उसके लिए आपको कवर का इस्तेमाल करना होगा. वैसे रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो जल्दी गंदा होता है. बेहतर होगा कि आप कवर के साथ फोन को इस्तेमाल करें.
Alcatel V3 Ultra का सबसे खास फीचर इसका डिस्प्ले ही है. फोन में चार डिस्प्ले मोड मिलते हैं, जिसकी मदद से आप फोन की स्क्रीन को अलग-अलग फॉर्मेट में यूज कर सकते हैं. डिस्प्ले मैट फिनिश के साथ आता है, जिसकी वजह से लाइट का कोई रिफ्लेक्शन नहीं दिखता है. ऐसे डिस्प्ले वाला दूसरा फोन आपको मार्केट में नहीं मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












