
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर कल सोना खरीदने का ये रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधि
AajTak
Akshaya Tritiya 2025: वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. अक्षय तृतीया पर खरीदारी के साथ दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा. इस दिन कई लोग सोना या चांदी खरीदते हैं. पौराणिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए पुण्य कार्यों जैसे जप-तप यज्ञ पितृ-तर्पण दान-पुण्य आदि का फल जीवन भर बना रहता है. यही कारण है कि इसे अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है.
Akshaya Tritiya 2025: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है. इस दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं, अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है. अक्षय का अर्थ होता है जिसका क्षय न हो. माना जाता है कि इस तिथि को किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता. इसी दिन भगवान परशुराम , नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था. इसी दिन से बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं और केवल इसी दिन वृंदावन में भगवान बांके-बिहारी जी के चरणों के दर्शन भी होते हैं.
अक्षय तृतीया पर मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी की जाती है और तमाम चीजों का दान किया जाता है. इस दिन धन की प्राप्ति और दान का पुण्य अक्षय बना रहता है. यह दिन साल का स्वयंसिद्ध मुहूर्त है और इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल यानी कल मनाई जाएगी.
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल यानी आज शाम 5 बजकर 31 मिनट शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 30 अप्रैल कल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट होगा. उदयातिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया 30 अप्रैल, बुधवार को ही मनाई जाएगी. कल पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. इस दिन सोना खरीदना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.
अक्षय तृतीया खरीदारी का मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2025 Auspicious time to buy gold)
30 अप्रैल यानी कल सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सोना खरीदना सबसे अच्छा माना जा रहा है. यदि आप सोना खरीदने में असमर्थ हैं तो इन वस्तुओं को खरीद सकते हैं जो भी शुभ मानी जाती हैं. इसमें मिट्टी और पीतल के बर्तन, साथ ही पीली सरसों खरीदना भी बहुत शुभ है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












