
Akshaya Tritiya 2024 shopping muhurat: अक्षय तृतीया कल, जानें क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?
AajTak
इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक होता है. अक्षय तृतीया के दिन कोई भी मंगल कार्य संपन्न किया जा सकता है. यह दिन नारायण-लक्ष्मी की आराधना और नई चीजों की खरीदारी के लिए भी उत्तम माना जाता है.
Akshaya Tritiya 2024 Date: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. अक्षय तृतीया साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक है. अक्षय तृतीया के दिन कोई भी मंगल कार्य संपन्न किया जा सकता है. यह दिन नारायण-लक्ष्मी की आराधना और नई चीजों की खरीदारी के लिए भी उत्तम माना जाता है. कहते हैं कि इस शुभ तिथि पर खरीदी गई चीजों का फल अक्षय होता है. खासतौर से इस दिन सोने की खरीदारी बहुत ही शुभ मानी जाती है. आइए जानते हैं कि इस दिन सोने से निर्मित चीजों का इतना महत्व क्यों है.
सोने का ज्योतिष में महत्व सोना पृथ्वी पर पाई जाने वाली मूल्यवान धातुओं में से एक है. सोना समृद्धि और सम्पन्नता को दर्शाता है. ज्योतिष में सोने को तमाम ग्रहों से जोड़ते हैं. लेकिन मुख्य रूप से इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. सोना अगर लाभदायक हो तो व्यक्ति को समृद्ध बनाता है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन लोग सोने के आभूषण या सोने से निर्मित चीजें घर लाते हैं.
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी कैसे करें? अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का सबसे उपयुक्त समय दोपहर का होता है. ज्योतिषविद कहते हैं कि अगर इस दिन आप सोना नहीं खरीद सकते तो सोने के आवरण वाली चीजें जरूर खरीदें. साथ ही, दान करने के लिए कोई न कोई धातु जरूर खरीदें. पहले किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें. फिर स्वयं के लिए खरीदा सोना पहले भगवान को अर्पित करें. तब जाकर सोने का प्रयोग करना आरंभ करें.
अक्षय तृतीया पर सोने का विशेष प्रयोग अक्षय तृतीया के दिन सोने का एक चकोर टुकड़ा बनवाएं. इस पर श्रीं लिखवाएं. अक्षय तृतीया पर इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें. देवी के सामने एक विशेष मंत्र का जाप करें. मंत्र होगा- 'ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महालक्ष्मयै नमः'. मंत्र जाप के बाद उस सोने के टुकड़े को लाल धागे या सोने की चेन में डालकर गले में धारण करें. इस एक उपाय से आपकी संपन्नता अक्षय हो जाएगी.
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त इस साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के चार शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. आप अपनी सुविधानुसार किसी भी शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी कर सकते हैं.
पहला मुहूर्त- सुबह 5.33 बजे से सुबह 10.37 बजे तक दूसरा मुहूर्त- दोपहर 12.18 बजे से दोपहर 1.59 बजे तक तीसरा मुहूर्त- शाम 5.21 बजे से शाम 7.02 बजे तक चौथा मुहूर्त- रात 9.40 बजे से रात 10.59 बजे तक

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











