Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, होगी धन-समृद्धि की प्राप्ति
AajTak
Akshaya Tritiya 2021: आज यानी 14 मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. हर शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है.
आज यानी 14 मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है. हर शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी असीम कृपा बरसती है. आइए जानते हैं पंडित शैलेंद्र पांडेय से कि आज के दिन कौन से उपाय करने से अक्षय पुण्य और धन-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है. अक्षय तृतीया का महत्व पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, इस दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में होते हैं. शास्त्रों के अनुसार सूर्य और चंद्रमा ही इस संसार को चलाने वाले ग्रह माने जाते हैं. अक्षय तृतीया के दिन यह दोनों ग्रह अपनी उच्च राशि में होते हैं. इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल भी अक्षय हो जाता है. माना जाता है इस दिन जो शुभ कार्य किए जाते हैं, इनका फल कभी समाप्त नहीं होता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था. अक्षय तृतीया के दिन से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं. माना जाता है यह साल का एकमात्र ऐसा दिन है जब वृंदावन में भगवान बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं. अक्षय तृतीया के इस शुभ दिन पर मूल्यवान वस्तुएं जैसे घर, वाहन, सोना आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है. इस दिन दान करने से पुण्य अक्षय प्राप्त होता है. शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है. इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के काम हो सकते हैं. इसलिए दुनियाभर में आज के दिन बिना किसी मुहूर्त के शादियां होती हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












