
Akhilesh Yadav Speech: लोकसभा में संविधान चर्चा पर क्या बोले अखिलेश यादव? देखें पूरा भाषण
AajTak
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने संसद अटैक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है और हमें विविधता में एकता पर गर्व है. ये हमारा संविधान ही है जिसने भाषाई, धार्मिक और जातीय विविधता वाले देश को एक रखा है. आंबेडकरजी ने कहा था कि संविधान की सफलता निर्भर करेगी कि हम उसके अनुसार कैसा काम करते हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











