
Akhilesh Yadav PC: '100 दिन में यूपी सरकार ने क्या काम किया?', अखिलेश ने उठाए सीएम योगी पर सवाल
AajTak
UP Politics: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार 2.0 ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं. सीएम योगी ने 25 मार्च 2022 को दूसरी बार यूपी के सीएम का पद संभाला था. माना जा रहा था कि 5 साल सत्ता चला चुके योगी के लिए राह आसान होगी. लेकिन योगी आदित्यनाथ हर रोज एक नई चुनौती का सामना करते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर जहां एक तरफ योगी अपनी सरकार की कामयाबियां गिना रहे हैं तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सरकार पर तंज करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार पर कई सवाल दागे. अखिलेश ने पूछा कि '100 दिन में यूपी सरकार ने क्या काम किया है. अभी भी यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि यूपी में सपा सदस्यता अभियान चलाने वाली है और ये अभियान गांव-गांव में चलाया जाएगा. देखें पूरी खबर.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










