
Ajaz Patel ने Anil Kumble के रिकॉर्ड की बराबरी की, मुंबई टेस्ट में भारत के सभी 10 विकेट झटके
AajTak
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स बॉलर एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया है. एजाज ने एक ही पारी में 10 विकेट झटक लिए हैं. ऐसे करने वाले वो विश्व के तीसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं. एजाज ने ये उपलब्धि भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल किया. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. स्टैट्स की बात करें तो- एजाज ने 47.5 ओवर में 119 रन देकर 10 विकेट लिए. तो भारतीय खिलाड़ी अनील कुंबले ने ये कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ किया था. देखें वीडियो.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












