
Airtel credit card: अब बनवाइए एयरटेल का क्रेडिट कार्ड, कैशबैक समेत मिलेंगे ये फायदे
AajTak
Airtel Axis Bank Credit Card: अगर आप एयरटेल के कस्टमर हैं तो ये कार्ड आपके लिए काफी फायदे वाला साबित हो सकता है. इस कार्ड को यूज करने पर आप कैशबैक के अलावा अन्य तरह के बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते हैं.
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने 34 करोड़ कस्टमर्स को ध्यान में रखते हुए Axis Bank के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Airtel-Axis Bank Credit Card) लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने ग्राहकों को अनूठे बेनिफिट्स देने के लिए Axis Bank के साथ रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) की है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












