
Airtel 5G Plus का सपोर्ट आपके फोन में मिलेगा या नहीं? इस आसान तरीके से कर सकते हैं चेक
AajTak
Airtel 5G Plus Support List: एयरटेल की 5G सर्विस कई शहरों में लाइव हो चुकी है. अगर आपके पास एक 5G स्मार्टफोन है और आप 5G इनेबल्ड एरिया में रहते हैं, तो संभव है कि आपको Airtel 5G Plus सर्विस मिले. हालांकि, आपके फोन पर एयरटेल की 5G सर्विस मिलेगी या नहीं. आप बहुत ही आसानी से चेक कर सकते हैं.
Airtel 5G Plus सर्विस लॉन्च हो चुकी है और धीरे-धीरे कई एरिया में पहुंच भी रही है. कंपनी ने इस सर्विस को 8 शहरों में लॉन्च किया है. अगर आपके पास एक 5G स्मार्टफोन है और 5G इनेबल्ड एरिया में रहते हैं, तो Airtel 5G सर्विस यूज कर सकेंगे. भले ही कंपनी ने 5G शहरों में 5G सर्विस लॉन्च की है, लेकिन शहर के सभी एरिया में 5G नेटवर्क नहीं आ रहा है.
अगर आप Airtel 5G Plus सर्विस यूज करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. सबसे पहला तो आपके पास एक 5G स्मार्टफोन होना चाहिए और दूसरा ये कि आप जहां रहते हैं वहां 5G नेटवर्क आना चाहिए. इस तरह से यूजर्स अपने फोन पर 5G सर्विस एक्सपीरियंस कर सकते हैं.
एयरटेल की 5G सर्विस 8 शहरों में लाइव हो चुकी है. इसे आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में यूज कर सकते हैं. इस शहरों में फिलहाल कुछ निश्चित एरिया में ही 5G सर्विस मिल रही है.
वैसे तो 5G नेटवर्क पर आपको 1Gbps तक की स्पीड मिलने की उम्मीद है, लेकिन रियल लाइफ में ऐसा नहीं हो रहा है. ज्यादातर शहरों में 400-600Mbps की एवरेज स्पीड मिल रही है.
सबसे पहले तो आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए. अगर आपके पास एक 5G फोन है, तो आपको एयरटेल की 5G सर्विस मिलेगी. हालांकि, कंपनी ने कई स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट भी शेयर की है, जिसमें आप अपने स्मार्टफोन का नाम चेक कर सकते हैं.
इसके लिए आपको एयरटेल की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको Airtel 5G Plus सर्विस का बैनर मिलेगा. इस पर क्लिक करना होगा. यहां आपको स्क्रॉल करते हुए नीचे जाना होगा, जहां पर आपको एक पेज मिलेगा 'क्या आपका हैंडसेट 5G रेडी है?'

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











