
Airtel ने Apollo के साथ मिलाया हाथ, यूजर्स को मिलेगी हेल्थकेयर सर्विस
AajTak
Airtel पूरे देश में अपने यूजर्स को अब हेल्थ केयर ऐक्सेस भी देने जा रहा है. इसके लिए Airtel ने Apollo 24/7 के साथ पार्टनरशिप की है. Airtel ये बेनिफिट्स अपने यूजर्स को Airtel Thanks प्रोग्राम के जरिए देगा.
Airtel पूरे देश में अपने यूजर्स को अब हेल्थ केयर ऐक्सेस भी देने जा रहा है. इसके लिए Airtel ने Apollo 24/7 के साथ पार्टनरशिप की है. Airtel ये बेनिफिट्स अपने यूजर्स को Airtel Thanks प्रोग्राम के जरिए देगा. Airtel Thanks यूजर्स किसी भी टाइम हेल्थ केयर सर्विस को ऐक्सेस कर सकते हैं. इस सर्विस से वो किसी भी समय Apollo 24/7 से कनेक्ट कर सकते हैं. Airtel Thanks के Gold और Platinum सब्सक्राइबर्स Apollo Circle का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. Apollo Circle प्रोग्राम को Apollo ने कुछ समय पहले लॉन्च किया था. इस प्रोग्राम से सिंपल तरीकों से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर हेल्थ केयर ऐक्सेस कर सकते हैं. इस ऑफर में यूजर्स को चार मेन बेनिफिट्स मिलते हैं. इसमें पहला बेनिफिट Online Consultation है. इसमें यूजर्स टॉप डॉक्टर्स से घर बैठे ही वर्चुअली कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. दूसरे बेनिफिट में Diagnostics शामिल है. इसमें यूजर्स टेस्ट को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. कंपनी यूजर के घर पर ही सैंपल कलेक्ट कर टेस्ट करवाने की सुविधा देती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












