
Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज, एक साल की वैलिडिटी, डेटा-कॉलिंग और बहुत कुछ
AajTak
Airtel 365 Days Validity Plans: एटरटेल के पोर्टफोलियो में कुछ लॉन्ग टर्म प्लान्स हैं. अगर आप एक साल की वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहते हैं, तो कंपनी आपको तीन ऑप्शन देती है. इसमें भी सबसे सस्ता प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है. यूजर्स को ना सिर्फ कॉलिंग और डेटा बेनिफिट मिलेगा, बल्कि आप SMS का भी फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं एक साल की वैलिडिटी वाले एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान की डिटेल्स.
टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में कई आकर्षक प्लान्स मौजूद हैं. सस्ते डेली डेटा प्लान्स से लेकर लॉन्ग टर्म एनुअल प्लान्स तक आपको कई ऑप्शन मिलते हैं. कंज्यूमर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी रिचार्ज प्लान खोजना एक बेहद मुश्किल काम है. चूंकि, हर यूजर की जरूरत अलग होती है, इसलिए वैल्यू फॉर मनी प्लान खोजना एक मुश्किल काम है.
इसके लिए आपको अपनी जरूरत को समझना बहुत जरूरी है. जियो और वोडाफोन की तरह ही Airtel के पोर्टपोलियो में भी कई आकर्षक प्लान्स शामिल हैं.
कंपनी एनुअल प्लान्स भी ऑफर करती है. अगर आप एक वैल्यू फॉर मनी प्लान चाहते हैं, जो लंबी वैलिडिटी के साथ आए, तो Airtel के लॉन्ग टर्म प्लान्स को चेक कर सकते हैं.
कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन एनुअल प्लान्स शामिल हैं. अगर आप ज्यादा इंटरनेट यूज नहीं करते हैं, तो कंपनी का सबसे सस्ता एनुअल प्लान जबरदस्त है. इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. हम बात कर रहे हैं 1799 रुपये के रिचार्ज प्लान की, जिसमें आपको डेटा, कॉलिंग, SMS और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं.
इस प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है. यह प्लान पूरी वैलिडिटी के लिए है. इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स मिलेंगी. इसके अलावा आपको कुल 3600 SMS का भी बेनिफिट मिलेगा.
Airtel Recharge Plan के साथ आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा 100 रुपये का कैशबैक FASTag पर मिलेगा. कंज्यूमर्स फ्री हैलो ट्यून और Wynk Music का भी फायदा उठा सकते हैं.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











