
Air India Crash Victims: डीएनए टेस्ट से 247 पीड़ितों की पहचान, 232 शव परिजनों को सौंपे गए
AajTak
12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के 247 पीड़ितों की पहचान डीएनए टेस्ट से की जा चुकी है. अब तक 232 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. बाकी की पहचान की जा रही है. मृतकों में भारत के अलावा ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक भी शामिल हैं.
12 जून को अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान का काम तेजी से चल रहा है. शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 247 शवों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए हो चुकी है और उनमें से 232 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.
इस हादसे में लंदन जा रहा विमान टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघाणीनगर स्थित एक हॉस्टल कैम्पस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 लोगों की मौत हुई थी. विमान में कुल 241 लोग सवार थे, जबकि बाकी मृतक हॉस्टल बिल्डिंग में मौजूद थे. हादसे में सिर्फ एक यात्री बच पाया था, जिसका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: यात्रियों का सामान छोड़ पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गई Air India की फ्लाइट, 15 दिन में दूसरी घटना
फिल्म निर्माता महेश जिरावाला की मौत की पुष्टि
डीएनए सैंपल की जांच के बाद अहमदाबाद के रहने वाले फिल्म निर्माता महेश जिरावाला की मौत की पुष्टि हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह दुर्घटना के समय दोपहिया वाहन से वहां से गुजर रहे थे. उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया है. उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए के अलावा जले हुए स्कूटर के इंजन और चैसिस नंबर और सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया गया.
247 डीएनए सैंपल का मिलान किया गया

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









