
Air India ने दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता रूट पर उड़ानों की संख्या घटाई
AajTak
एअर इंडिया ने 15 जुलाई 2025 तक दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता उड़ानों की संख्या घटा दी है. तीन अंतरराष्ट्रीय रूट्स अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं. यह निर्णय विमानों की सुरक्षा जांच और नेटवर्क स्थिरता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. यात्रियों को रीशेड्यूलिंग या रिफंड के विकल्प दिए जा रहे हैं.
एअर इंडिया ने रविवार को घोषणा की है कि वह दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता रूट पर अपनी उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम कर रही है. यह बदलाव 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेंगे. एयरलाइन के अनुसार, अब दिल्ली और कोलकाता के बीच साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 70 से घटाकर 63 कर दी गई है, जबकि मुंबई-कोलकाता रूट पर 42 की बजाय अब 30 साप्ताहिक उड़ानें चलेंगी.
यह फैसला एअर इंडिया के नेटवर्क में स्थिरता बनाए रखने और यात्रियों को अंतिम समय की असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है.
नैरोबॉडी विमानों के नेटवर्क में 5% से कम की कटौती बयान में कहा गया है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, खासकर वाइडबॉडी विमानों की सेवाओं में कटौती की घोषणा की थी. अब नैरोबॉडी विमानों की कुल नेटवर्क में भी 5% से कम की कटौती की गई है.
इसके तहत तीन रूट की सेवाएं अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद कर दी गई हैं: बेंगलुरु-सिंगापुर (AI2392/2393) – 7 साप्ताहिक उड़ानें पुणे-सिंगापुर (AI2111/2110) – 7 साप्ताहिक उड़ानें मुंबई-बागडोगरा (AI551/552) – 7 साप्ताहिक उड़ानें
कुल मिलाकर 19 रूट्स पर उड़ानों की संख्या घटाई गई है. एअर इंडिया ने कहा कि ये बदलाव अस्थायी हैं और सुरक्षा प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं. यह भी बताया गया कि इसके बावजूद एअर इंडिया प्रतिदिन करीब 600 घरेलू और शॉर्ट इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन करती रहेगी.
यात्रियों से माफी मांगते हुए एअर इंडिया ने बताया कि प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर उन्हें वैकल्पिक उड़ानों, मुफ्त रीशेड्यूलिंग या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









