
Air India की फ्लाइट में लैंडिंग से पहले भिड़े 2 यात्री, एयरपोर्ट पर उतरते ही एक को हिरासत में लिया गया
AajTak
Air India की फ्लाइट AI454 में आज अमृतसर से दिल्ली की यात्रा के दौरान दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया. घटना फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले की है, जब एक यात्री गलियारे में खड़ा होकर दूसरे यात्री से जोर-जोर से बहस कर रहा था और गाली दे रहा था.
Air India की फ्लाइट AI454 में आज अमृतसर से दिल्ली की यात्रा के दौरान दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया. घटना फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले की है, जब एक यात्री गलियारे में खड़ा होकर दूसरे यात्री से जोर-जोर से बहस कर रहा था और गाली दे रहा था.
एअर इंडिया के अनुसार, जब केबिन क्रू लैंडिंग की तैयारियों में लगा हुआ था, तभी एक क्रू सदस्य ने देखा कि एक यात्री गलियारे में खड़ा है और दूसरे यात्री से तीखी बहस कर रहा है. दूसरे यात्री ने तुरंत क्रू को बताया कि सामने वाला यात्री अपशब्द बोल रहा है और दुर्व्यवहार कर रहा है.
यात्री को बिजनेस क्लास में शिफ्ट किया गया परिस्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए केबिन क्रू ने सूझबूझ से काम लेते हुए दूसरे यात्री को अस्थायी रूप से बिजनेस क्लास में शिफ्ट कर दिया, ताकि वह सुरक्षित और शांत रह सके. इस बीच, क्रू ने पायलट को मामले की जानकारी दी.
फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर, पायलट ने पहले से ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को सतर्क कर दिया था. विमान के लैंड होते ही, दुर्व्यवहार करने वाले यात्री को एयरपोर्ट सुरक्षा को सौंप दिया गया, जो अब इस मामले की जांच कर रही है.
एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी का ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ है यानी किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एयरलाइन ने साफ किया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है. फिलहाल, मामला सुरक्षा एजेंसियों के अधीन है और एअर इंडिया ने इसकी विस्तार से जांच की मांग की है.
क्रैश हो गई थी एअर इंडिया की फ्लाइट एअर इंडिया की फ्लाइट 12 जून 2025 को क्रैश हो गई थी. फ्लाइट AI 171 (Ahmedabad–London Gatwick) उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस Boeing 787–8 ड्रीमलाइनर में 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 1 बचे—बाकी की सूचना मुताबिक अब तक 274 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







