
Air Chief Marshal VR Chaudhari का 'आत्मनिर्भरता' पर जोर, बताया वायुसेना का फ्चूयर प्लान
AajTak
वायुसेना के नए एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया है. दफ्तर जाने से पहले एयर चीफ मार्शल वार मेमोरियल पर गए और युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. आजतक के संवाददाता के साथ खास बातचीत में एयरफोर्स चीफ ने दो टूक कहा कि वायुसेना हर चुनौती का सामना करने को तैयार है. हमारी वायुसेना में बहुत क्षमता है और अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त कर के ही हमारी तैयारी पूरी हो सकती है. साथ ही उन्होंने वायुसेना का फ्चूयर प्लान भी बताया. चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि पूर्व वायु सेना अध्यक्षों ने काफी बड़े कदम लिए थे आत्मनिर्भरता की ओर, तो मेरा भी यही प्रयास रहेगा कि आत्मनिर्भरता को और बढ़ावा दें. देखें आगे क्या बोलेएयर चीफ मार्शल.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










