
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के आवास के बाहर हंगामा करने वालों पर एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा था कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने काली स्याही फेंक दी. ओवैसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में कहा था कि कुछ 'अज्ञात बदमाशों' ने मेरे घर पर काली स्याही फेंक दी. अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है.
एआईएमआईएम सुप्रीमो और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थिति सरकारी आवास के बाहर नारे लगाने और काला पेंट फेंकने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है.
पीटीआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि संसद मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 506, 153ए और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गुरुवार को जिन लोग ओवैसी के आवास पर हंगामा किया, उनकी तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, गुरुवार को लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि उनके दिल्ली स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने काली स्याही फेंक दी. ओवैसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट में कहा था कि कुछ 'अज्ञात बदमाशों' ने मेरे घर पर काली स्याही फेंक दी. अब मैं गिनती ही भूल गया हूं कि मेरे दिल्ली स्थित घर को कितनी बार निशाना बनाया गया है. जब मैंने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से पूछा कि उनकी नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है, तो उन्होंने अपनी बेबसी जाहिर की.
ट्वीट में ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि यह सब आपकी निगरानी में हो रहा है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी टैग किया और कहा कि कृपया हमें बताएं कि सांसदों की सुरक्षा की गारंटी होगी या नहीं. मेरे घर को निशाना बनाने वाले दो कौड़ी के गुंडों से मैं नहीं डरता. सावरकर-प्रकार की यह कायरतापूर्ण हरकत बंद करो और मेरा सामना करने के लिए हिम्मत जुटाओ. स्याही फेंकने या पत्थरबाजी करने के बाद भाग मत जाना.
पहले भी हो चुका है हमला
यह हमला कोई अकेली घटना नहीं है. ओवैसी के दिल्ली आवास को कई बार निशाना बनाया गया है. पिछले साल अगस्त में दिल्ली के अशोका रोड स्थित उच्च सुरक्षा वाले इलाके में ओवैसी के आवास के दरवाजे पर लगे दो शीशे टूटे हुए पाए गए थे. इससे पहले फरवरी में बदमाशों ने पत्थर फेंके थे और एंट्री गेट पर लगी उनकी नेमप्लेट को तोड़ दिया था. उस समय ओवैसी ने ट्वीट कर कहा था कि 2014 के बाद से उनके आवास पर यह चौथा ऐसा हमला है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








