
AIIMS पर पहले भी हो चुका है साइबर अटैक, डायरेक्टर से लेकर डीन तक सब हो चुके हैकिंग का शिकार
AajTak
एम्स सर्वर हैकिंग मामले में बड़े पैमाने पर जांच चल रही है. चीन से एम्स के पांच सर्वरों को हैक करने की आशंका जताई जा रही है. कई जांच एजेंसियां हैकिंग सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं. अब पता चला है कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई बार एम्स के सर्व, वेबसाइट्स, ईमेल आईडी हैक हो चुकी हैं यानी एम्स के सर्वर अब सुरक्षित नहीं रहे.
AIIMS सर्वर हैकिंग मामले में अब एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पता चला है कि पहले भी कई बार AIIMS की वेबसाइट्स और ऑफिशियल ईमेल आईडी हैक हो चुके हैं. जानकारी में पता चला है कि जिन वेबसाइट को हैक किया गया था, वे भी बहुत संवेदनशील थीं. जिन सर्वर वेबसाइटों को हैक किया गया था, उनमें डॉक्टरों, मरीजों, एम्स अस्पताल का निजी, पर्सनल और मेडिकल डेटा था.
चौंकाने वाली बात यह है कि हैकर एम्स के निदेशक की वेबसाइट का भी सर्वर हैक कर चुके हैं. एम्स के निदेशक का ऑफिशियल मेल 2017 में हैक हुआ था. हैक किए गए डेटा में ईमेल पता, नाम, संपर्क और पासवर्ड शामिल थे. इसी तरह एम्स के रीसर्च सेक्शन, डीन, सुपरींटेंडेंट का वेबसाइट/मेल डेटा भी पिछले कुछ वर्षों में हैक और लीक हो चुका है.
23 नवंबर को एम्स के 5 प्रमुख सर्वर हैक कर लिए गए थे. इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया था. 11 दिन बाद भी सर्वर रिकवर नहीं हो सके हैं. हालांकि एम्स का दोबारा शुरू हो चुका है. यह हैकिंग चीन से हुई थी. वहीं एम्स ने यह भी साफ कर दिया है कि कोई डेटा चोरी नहीं हुआ है लेकिन इस तरह की हैकिंग से साफ हो गया है कि एम्स के सर्वर सुरक्षित नहीं हैं.
इनकी मेल आईडी हो चुकी है हैक
- मई 2022 में डेट ऑफ डीन की ईमेल आईडी हैक हो गई थी. जांच में पता चला था कि डेटा चोरी के लिए सर्वे वेबसाइट QuestionPro टारगेट पर थी. 22 मिलियन ईमेल आईडी वाले 100 GB से ज्यादा का डेटा कथित तौर पर IP पतों, ब्राउजर यूटर एजेंटों और सर्वे से जुड़े परिणामों के जरिए चोरी कर लिए गए थे.
- एम्स एमएस का सर्व 2019 और 2020 में हैक हो चुका है. नवंबर 2020 में Cit0day को कई हैकिंग फोरम पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिया गया था. Cit0day 23 हजार से ज्यादा ब्रीच्ड वेबसाइट्स का एक कलेक्शन है.इस डेटा में पासवर्ड, ईमेल आईडी थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











