
AI Robot ने भीड़ पर कर दिया हमला, चीन का वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला?
AajTak
AI Robot ने अचानक से भीड़ में बैठे शख्स पर हमला कर दिया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में लाल जैकेट पहने रोबोट ने एक शख्स को पंच मारा, जिसके तुरंत बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने रोबोट का रोक. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Robot के हमले वाला एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें एक AI Robot ने अचानक भीड़ पर हमला कर दिया. यह मामला चीन का है, जहां एक फेस्टिवल के दौरान एक Humanoid Robot भीड़ की तरफ बढ़ा और उसने दर्शकों पर घूंसे चलाने शुरू कर दिए.
फेस्टिवल में मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत रोबोट को पकड़ा और उसे ऑडियंस से दूर ले गए. हालांकि इस दौरान कोई भी शख्स गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोबोट के सॉफ्टवेयर में खामी डिटेक्ट की है, जिसकी वजह से AI Robot ने ऑडियंस पर हमला कर दिया. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
AI Robot के इस हमले के बाद एक बार फिर से रोबोट सवालों के घेरे में हैं. रोबोट के हाथ और पैर सख्त मटेरियल से बनाए जाते हैं. ऐसे में अगर रोबोट इंसानों पर हमला करते हैं, तो वह बुरी तरह से जख्मी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Robot ने काटे Elon Musk के बाल? वायरल वीडियो का ये है सच
जनवरी के आखिर में इसी तरह के Humanoid Robot ने स्टेज पर डांस करके भी दिखाया था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर सामने भी आया था. तब लोगों ने इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी थी. Spring Festival Gala फेस्टिवल के दौरान लाल रंग की जैकेट पहने रोबोट महिलाओं संग डांस करते नजर आए थे.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











