
AI से बनाई बीवी की सहेलियों की अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेलर ने कहा- मुझसे बात करो वरना...
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा में कॉलेज की छात्राओं को अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी नगर पालिका निगम में कम्प्यूटर आपरेटर है. उसने एआई की मदद से कई छात्राओं की डीपफेक फोटो बना ली थी.
मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा में कॉलेज की छात्राओं को अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी नगर पालिका निगम में कम्प्यूटर आपरेटर है. उसने एआई की मदद से कई छात्राओं की डीपफेक फोटो बना ली थी. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. पीड़िता छात्राओं में ज्यादातर लड़कियां आरोपी की बीवी की सहेली हैं.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिनय विश्वकर्मा ने आरोपी यश भावसार मध्य प्रदेश के शाजापुर नगर परिषद में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था. बताया कि उसने एआई-आधारित ऐप का उपयोग करके इन महिलाओं की डीपफेक या मॉर्फ्ड तस्वीरें बनाईं, जिनके पास इंस्टाग्राम अकाउंट हैं. फिर उसने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी पहचान के साथ अपना एक अकाउंट बनाया. इन अश्लील तस्वीरों को छात्राओं को भेजने लगा.
इतना ही नहीं उसने उन लड़कियों को धमकी दी कि यदि उन्होंने उसे ब्लॉक किया या नजरअंदाज किया, तो वो उन अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. एक पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे जबरन गंदी-गंदी बातें करना चाहता था. बात नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता था. पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
डीसीपी ने कहा कि पीड़ित लड़कियों में ज्यादातर कॉलेज की छात्राएं हैं. उनमें से कई यश भावसार की पत्नी की दोस्त भी हैं. वो उन लड़कियों को पहले से जानता है. उन पर उसकी बुरी नजर पहले से थी. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले इस तरह के अपराध किए हैं या नहीं.
क्या है डीपफेक, कब हुआ इसका पहली बार इस्तेमाल?
डीपफेक अंग्रेजी के दो शब्दों से बना है. पहला, डीप और दूसरा फेक. डीप लर्निंग में सबसे पहले नई तकनीकों खास कर जीएएन की स्टडी जरूरी है. जीएएन में दो नेटवर्क होते हैं, जिसमें एक जेनरेट यानी नई चीजें प्रोड्यूस करता है, जबकि दूसरा दोनों के बीच के फर्क का पता करता है. इसके बाद इन दोनों की मदद से एक ऐसा सिंथेटिक यानी बनावटी डेटा जेनरेट किया जाता है, जो असल से काफी हद तक मिलता जुलता हो, तो वही डीप फेक होता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









