
AI समिट के कारण आज दिल्ली में कई सड़कें रहेंगी बंद, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
नई दिल्ली में आज से AI Impact Summit शुरू हो रहा है. इसके लिए हाई-लेवल सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. कई रास्तों पर सामान्य वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने वाली है. जिन वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं है, उन्हें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. वहीं, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है.
दिल्ली में आज से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होने वाले AI Impact Summit के चलते ट्रैफिक में कई अहम बदलाव किए गए हैं. इसके साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी कई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में हाई-प्रोफाइल एआई समिट के साथ मल्टी-एजेंसी सिक्योरिटी प्लान लागू किया गया है.
एंटी-ड्रोन सिस्टम और साइबर सर्विलांस से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट और रैपिड रिस्पॉन्स टीम तक, दिल्ली पुलिस के नेतृत्व में सभी एजेंसियों ने नई दिल्ली को पूरी तरह मॉनिटर की जाने वाली सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया है. दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है.
4 हजार से ज्यादा कर्मियों को 10 जोन में तैनात किया गया है. भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और हैदराबाद हाउस के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.इन मार्गों पर ट्रैफिक की आवाजाही होगी सीमित
कर्तव्य पथ, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, संसद मार्ग, बाबा खरक सिंह मार्ग, आउटर सर्कल (कनॉट प्लेस), तिलक मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी हेक्सागन, मथुरा रोड (सुभ्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से लोदी रोड फ्लाईओवर तक), लोदी रोड, पुराना किला रोड, अफ्रीका एवेन्यू, सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, औरोबिंदो मार्ग (AIIMS stretch), राव तुला राम मार्ग, रिंग रोड (Brar Square AIIMS stretch),एनएच-48 (Rangpuri Dhaula Kuan stretch) मार्गों पर ट्रैफिक की आवाजाही सीमित या VIP मूवमेंट के दौरान भारी हो सकती है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








