
AI पर यूएस से इंडिया तक कोहराम... सेंसेक्स निफ्टी धड़ाम, गोल्ड-सिल्वर प्राइस ने लिया यू-टर्न
AajTak
अमेरिका से लेकर भारत तक शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है, क्योंकि एआई की वजह से आईटी कंपनियों में बड़ी गिरावट आई है. वहीं सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश (AI) से शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है. अमेरिका से एशियाई बाजार और अब भारतीय शेयर बाजार तक भारी गिरावट आई है. सेंसेक्स-निफ्टी में बिकवाली हावी हुई है, क्योंकि IT स्टॉक में तेज गिरावट देखी जा रही है. TCS, Infosys, Tech Mahindra और Wipro जैसे शेयरों में 6 फीसदी तक की गिरावट आई है. वहीं अमेरिकी बाजार में आईटी शेयरों का इंडेक्स नैसडैक 2 फीसदी से ज्यादा गिरा है. हालांकि गोल्ड और सिल्वर के कीमतों में रिकवरी देखी जा रही है.
शुक्रवार को सुबह 10.45 बजे तक सेंसेक्स 739.44 अंक या 0.89% गिरकर 82,932.25 पर कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी 241.45 अंक या 0.94% टूटकर 25,598. 10 पर कारोबार करे थे.बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 27 शेयरों में तेज गिरावट है. आईटी शेयरों में करीब 6 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा, रिलायंस के शेयर 1.40 फीसदी गिरे हैं.
सोना और चांदी का यू-टर्न गुरुवार देर रात सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई थी. सोना करीब 6000 रुपये गिरकर 1.52 लाख रुपये पर आ गया था, जबकि चांदी करीब 26000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये पर आ गई थी. हालांकि अब सोना और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. सोना करीब 2000 रुपये चढ़कर 1.55 लाख रुपये के करीब कारोबार कर रहा है और चांदी 6000 रुपये से ज्यादा चढ़कर 2.42 लाख रुपये पर आ चुकी है. लेकिन गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में अभी भी 6 फीसदी तक की गिरावट देखी जा रही है.
इंटरनेशनल स्तर पर भी गिरे थे गोल्ड-सिल्वर सोना और चांदी के दाम इंटरनेशलन लेवल पर भी गुरुवार को गिरे. मजबूत अमेरिकी रोजगार डाटा और रेट कट की उम्मदें कमजोर होने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली. अमेरिका (COMEX/Spot) में सोना लगभग 2.3–2.8% गिरकर लगभग $4,980–$4,940 प्रति औंस के करीब आ गया और चांदी लगभग 8.8% गिरावट के बाद $75–$76 पर आ गई.
अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट अमेरिकी मार्केट में गुरुवार देर रात को डॉऊ जोंस 669.42 अंक या 1.34% गिरकर 49,451.98 , नैसडैक 469.32 अंक या 2.03% टूटकर 22,597.15 पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 1.57% या 108.71 अंक टूटकर 6,832.76 पर आ गया. यह बड़ी गिरावट एआई में एआई की वजह से आई है.
आखिर क्यों एआई की वजह से गिर रहा बाजार? एआई (Artificial Intelligence) की वजह से आईटी शेयरों में गिरावट आई है, क्योंकि अब कई एआई कंपनियों का दावा है कि जो आईटी कंपनियां ज्यादा लागत और ज्यादा टाइम में काम करती हैं, वह ये काम फटाफट निपटा देगा. इसका मतलब है कि आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर संकट आ गया है, जिससे इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट हावी है और शेयर बाजार दबाव में आ गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







