
'AI के युग में ऐसी गलती?' सोनम वांगचुक केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को घेरा
AajTak
सोनम वांगचुक की हिरासत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के वीडियो ट्रांसक्रिप्ट्स पर सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने कहा कि 3 मिनट के भाषण का 8 मिनट का गलत अनुवाद स्वीकार्य नहीं है. अदालत ने कहा कि तकनीक के इस दौर में अनुवाद में ऐसी गलतियां स्वीकार्य नहीं हैं.
सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए दस्तावेजी सबूतों पर असंतोष जताया है. जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने सरकार से वांगचुक के बयानों का वास्तविक और सटीक ट्रांसक्रिप्ट मांगा है.
वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में दलील दी कि सरकार ने वांगचुक के नाम पर ऐसे शब्द जोड़े हैं जो उन्होंने कभी कहे ही नहीं. इस पर पीठ ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज से कहा, "आपका अनुवाद 7 से 8 मिनट का है जबकि मूल भाषण केवल 3 मिनट का है. हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के युग में हैं, जहां अनुवाद की सटीकता कम से कम 98 प्रतिशत होनी चाहिए. हमें वास्तविक भाषण का सही अनुवाद चाहिए."
'जो अस्तित्व में नहीं, उस पर हिरासत क्यों?' कपिल सिब्बल ने सरकार के दावों को चुनौती देते हुए पूछा कि नेपाल का संदर्भ लेकर युवाओं को उकसाने वाली लाइनें कहां से आईं? उन्होंने कहा कि यह एक अजीब हिरासत आदेश है जो ऐसी बातों पर आधारित है जो कभी कही ही नहीं गईं.
सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया उन्होंने वांगचुक की 24 बार मेडिकल जांच की है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को बताया कि जिन आधारों पर वांगचुक का डिटेंशन ऑर्डर पास किया गया था, वे अभी भी मौजूद हैं और उन्हें हेल्थ के आधार पर रिहा करना मुमकिन नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: 'उनकी 24 बार मेडिकल जांच हुई, वह पूरी तरह तंदुरुस्त', सोनम वांगचुक की रिहाई का केंद्र ने किया विरोध
क्या है पूरा मामला?सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंग्मो ने नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत उनकी हिरासत को 'अवैध' घोषित करने के लिए 'बंदी प्रत्यक्षीकरण' याचिका दायर की है जिसमें उनकी डिटेंशन को गैर-कानूनी घोषित करने की मांग की गई है. सरकार का तर्क है कि लेह में हुई हिंसा और सुरक्षा कारणों से वांगचुक की हिरासत जरूरी है, जबकि वांगचुक ने खुद हिंसा की निंदा की थी. इस मामले की अगली सुनवाई अब गुरुवार को होगी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








