
Agniveer as Param Vir: क्या अग्निवीर बन पाएंगे 'परमवीर'? अब तक इन जवानों को मिल चुका है वीरता का 'सर्वोच्च सम्मान'
AajTak
Param Vir Chakra Winners: देश की सेवा और उसके लिए सर्वोच्च बलिदान देने की हिम्मत किसी ओहदे या कमीशन्ड नौकरी की मोहताज नहीं होती. जब भी किसी युद्ध में दुश्मनों की हालत पस्त करने का समय आया, तब वो जवान ही सीना तानकर सामने खड़े हुए जो कमीशन्ड नहीं थे. इतिहास तो यही बताता है. जानिए सर्वोच्च वीरता सम्मान हासिल कर चुके 9 महाबली जवानों की जो नॉन-कमीशन्ड थे या फिर जूनियर कमीशन्ड.
बहादुरी और देश की सेवा कमीशन्ड नौकरी नहीं देखती. फौज नौकरी नहीं है. वो आपसे सच्ची हिम्मत, अनुशासन और सेवा भाव मांगती है. फौज में जाना एक स्वेच्छा भाव है. जो जाना चाहता है, वो जाए. जो नहीं चाहता वो न जाए. ये बात तो देश के कई पूर्व जनरल भी बोल चुके हैं.
दुश्मन के सामने सीना तानकर खड़े रहना हो. उसके घर में घुसकर उसे मारना हो. तब मोर्चे पर सामने आते हैं वो जवान जो नॉन-कमीशन्ड या जूनियर कमीशन्ड होते हैं. वो ये नहीं देखते कि इस काम में उनकी जान बचेगी या नहीं. कुछ इसी तरह की नॉन या जूनियर कमीशन्ड भर्ती होगी अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के तहत अग्निवीरों (Agniveer) की.
'परमवीर' सुविधाएं नहीं, सर्वोच्च 'सफलता' देखते हैं
अग्निवीरों (Agniveer) के लिए फौज में चार साल सेवा करने के बाद नौकरी, आरक्षण, पढ़ाई के मौके और स्किल डेवलपमेंट के ऑफर आ रहे हैं. हजारों फौजियों ने देश के अलग-अलग ऑपरेशंस, युद्धों और मिशन में अपनी जान गंवाई है. मरने के बाद या फिर जीवित रहते हुए उन्हें कई बहादुरी सम्मान मिले हैं. सर्वोच्च बलिदान के लिए सर्वोच्च सम्मान यानी परमवीर चक्र से भी नवाजे गए हैं. इन जवानों ने कभी लंबी नौकरी, रिटायरमेंट के फायदे या सुकून की जिंदगी नहीं सोची या मांगी थी. पहले तो उतनी सुविधाएं, ट्रेनिंग कोर्सेस, सिक्योरिटी आदि नहीं थे. अब मिल रहे हैं.
ये सुविधाएं मिलने वाली हैं देश के नए अग्निवीरों को
अग्निवीरों (Agniveer) के लिए IGNOU सिविलियन करियर के लिए कस्टमाइज्ड डिग्री कोर्स करा रही है. फौज में काम करते समय ही आप एंटरप्रेन्योरशिप या सिविलियन जॉब के लिए स्किल इंडिया सर्टिफिकेशन हासिल कर सकते हैं. स्वरोजगार के लिए स्किल-अपग्रेडेशन पर क्रेडिट फैसिलिटी मिल रही है. मुद्रा और स्टैंड अप इंडिया जैसी स्कीम की सुविधाएं भी मिल रही हैं. पब्लिक सेक्टर के बैंक, इंश्योरेंस कंपनी और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस उपयुक्त क्रेडिट देने को तैयार हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







