
Agnipath: कंपनियों को रिटायर सैनिकों की लिस्ट भेज रहे हैं अखिलेश, जानिए क्यों?
AajTak
कई कॉरपोरेट कंपनियों ने अग्निवीरों को अपने यहां नौकरी में प्राथमिकता देने का वादा किया है. कॉरपोरेट घरानों के इस वादे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है और कंपनियों को रिटायर सैनिकों की लिस्ट भेजी है.
14 जून को अग्निपथ योजना का ऐलान हुआ और तब से ही देश में घमासान मचा है. सबसे पहले तो आर्मी की तैयारी कर रहे छात्रों ने योजना के विरोध में हंगामा किया. धीरे-धीरे यह विरोध आगजनी-बवाल और तोड़फोड़ में बदल गया. अब जब सुरक्षा सख्त की गई तो हंगामा तो नहीं हो रहा है, मगर सियासी घमासान मचा है.
इस बीच देश के कई बड़े कॉरपोरेट घराने और दिग्गज उद्योगपति, केंद्र सरकार की इस योजना के समर्थन में उतर आए हैं. टाटा समूह ने कहा कि वह अग्निवीरों को अपने यहां नौकरी में प्राथमिकता देगी. कॉरपोरेट घरानों के इस वादे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है और कंपनियों को रिटायर सैनिकों की लिस्ट भेजी है.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा, 'अग्निवीरों को भविष्य में अपनी कंपनियों व कार्यालयों में नौकरी देने का जो भावी वादा बड़े-बड़े लोग कर रहे हैं, उनके उस वादे पर युवा भरोसा कर सकें, इसके लिए हम ऐसा वादा करने वालों का सहयोग करना चाहते हैं और रिटायर सैनिकों की सूची तत्काल भेज रहे हैं.'
pic.twitter.com/tATxKiEja5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'वो उन रिटायर सैनिकों को तुरंत अपनी कंपनियों व कार्यालयों में नौकरी देकर अपने वादे की सत्यता और गंभीरता अभी साबित करें, जिससे भावी अग्निवीर उन पर 4 साल बाद भरोसा कर सकें. भरोसा कथनी से नहीं, करनी से पैदा होता है.' अखिलेश यादव ने रिटायर सैनिकों की लिस्ट बना ली है.
किन उद्योगपतियों ने किया अग्निपथ योजना का समर्थन

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











