
Afghanistan Crisis:बिना पासपोर्ट वाले भी अफगानी नागरिक भी कर सकतें हैं ई-वीज़ा के लिए आवेदन, जानें क्या है तरीका
ABP News
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अफगान नागरिकों को ई-वीजा देने को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी अफगान नागरिक भारत में शरण लेना चाहते हैं वह ई-वीजा के लिए अप्लाई करें.
E-visa Complusory for Afghan Nationals: तालिबान के आफगानिस्तान पर कब्जे के बाद वहां उत्पन्न हुई बड़े मानव संकट को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अफगान नागरिकों को ई-वीजा (e-visa) देने को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि जो भी अफगान नागरिक भारत में शरण लेना चाहते हैं वह ई-वीजा के लिए अप्लाई करें. इस मामले में गृह मंत्रालय (Home Ministry of India) ने इस मामले पर बयान जारी करके कहा है कि जिन अफगान नागरिकों का पासपोर्ट खो गया है या उन्हें पहले से वीजा जारी किया गया है वह सब अब रद्द किए जा रहे हैं. इसके साथ ही जिन अफगान नागरिक के पास भारत का वीजा है लेकिन, वह देश में नहीं हैं उनका वीजा भी रद्द किया गया है. गृह मंत्रालय ने बताया है कि अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए यहां के लोगों के वीजा के लिए एक स्पेशल ई-वीज़ा कैटेगरी तैयार किया गया है. भारत का वीजा पाने के लिए अफगान नागरिक "e-Emergency X-Misc Visa" पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












