
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक में सरकार के जवाब और रुख के साथ खड़े नजर आए अधिकतर नेता
ABP News
Afghanistan-All Party Meet: बैठक में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने करीब 20 स्लाइड का प्रजेंटेशन दिया, जिसमें अफ़ग़ानिस्तान से भारतीयों की निकासी की योजना पर जानकारियां साझा की गई.
Afghanistan-All Party Meet: अफगानिस्तान में तालिबानी कब्ज़े से उठे राजनीतिक और कूटनीतिक संकट पर सरकार गुरूवार को संसद में विभिन्न दलों के बीच पूरी तैयारी से पहुंची. भारतीयों को सुरक्षित निकालने से लेकर भारत के हितों की हिफाज़त के तमाम सवालों पर दिए जवाबों के बाद अधिकतर दल यही कहते नज़र आए कि विदेश नीति के इस अहम मुद्दे पर वो सरकार के साथ हैं. संसद भवन परिसर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बैठक में विदेश मंत्रालय ने जहां विस्तार से प्रजेंटेशन दिया, वहीं विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने विभिन्न दलों के नेताओं की तरफ से उठाए गए अनेक सवालों के जवाब दिए. संसदीय कार्य मंत्रालय की तरफ बुलाई गई थी.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












