
AFG vs BAN Scorecard Live: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, जोफ्रा आर्चर ने गुरबाज को निपटाया
AajTak
AFG vs BAN Scorecard Live: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच 8वां मैच आज (26 फरवरी) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैं. इस मुकाबले में टॉस अफगानिस्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
AFG vs ENG, 8th Match, Group B, ICC Champions Trophy, 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी, 2025 में आज (26 फरवरी) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच है. इस मुकाबले में टॉस अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने जीता. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिहाज से बेहद है.
अफगानिस्तान की टीम का लाइव स्कोर देखने के लिए नीचे स्कोर कार्ड को क्लिक करें... इस समय रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान खेल रहे हैं.
पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच वनडे विश्व कप में मुकाबला हुआ था, तब अफगानिस्तान ने दिल्ली में तत्कालीन चैंपियन को 69 रनों के बड़े अंतर से हराकर सभी क्रिकेट फैन्स को चौंका दिया था. इंग्लैंड और अफ्रीका के लिए क्या है सेमीफाइनल समीकरण
इग्लैंड टीम को अभी 2 मैच खेलने हैं, जो अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैं. इंग्लिश टीम यदि यह दोनों मैच जीतती है तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. उसके साथ कंगारू टीम भी क्वालिफाई कर लेगी. जबकि अफ्रीका बाहर हो जाएगी.
वहीं अफगानिस्तान टीम को भी अभी 2 मैच खेलने हैं. यह दोनों मुकाबले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. अफगान टीम यदि पूरी ताकत लगाती है और यह दोनों मैच जीत लेती है, तो वो सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. इस स्थिति में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों बाहर होंगी. जबकि अफ्रीका क्वालिफाई कर लेगी.
मुकाबले में बारिश की संभावना आज मुकाबले में थोड़ी बारिश हो रही है, बारिश की 51 प्रतिशत संभावना है. मैदान में ऑफ साइड में 67 मीटर और लेग साइड में 70 मीटर और ग्राउंड से 76 मीटर की बाउंड्री है. पिछले 5 मैचों में औसत स्कोर 300 से अधिक रहा है. विकेट कठोर है, घास है. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आनी चाहिए.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












