
ADR Report: देश की 28% महिला सांसदों और विधायकों के खिलाफ क्रिमिनल केस, 15% पर हत्या से जुड़ी गंभीर धाराएं, 17 अरबपति भी
AajTak
मौजूदा वक्त में 513 महिला सांसदों और विधायकों में से 512 लीडर्स के द्वारा पेश किए गए हलफनामों के आधार पर, रिपोर्ट में कहा गया है कि 143 या 28 फीसदी ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
चुनाव अधिकार निकाय, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश में मौजूदा महिला सांसदों और विधायकों से जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश की है. ADR की एनालिसिस के मुताबिक, देश भर में 17 महिला सांसद और विधायक हैं, जिन्होंने खुद को अरबपति घोषित किया है, जबकि 28 फीसदी ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. 17 अरबपति सांसदों और विधायकों में लोकसभा की 75 महिला सांसदों में से छह, राज्यसभा की 37 में से तीन और राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की 400 महिला विधायकों में से आठ शामिल हैं.
मौजूदा वक्त में 513 महिला सांसदों और विधायकों में से 512 लीडर्स के द्वारा पेश किए गए हलफनामों के आधार पर, रिपोर्ट में कहा गया है कि 143 या 28 फीसदी ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. इसमें 75 लोकसभा महिला सांसदों में से 24 (32 फीसदी), 37 राज्यसभा महिला सांसदों में से 10 (27 फीसदी) और 400 महिला विधायकों (सभी राज्य विधानसभाओं/केंद्र शासित प्रदेश) में से 109 (27 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
अलग-अलग राज्यों में क्या स्थिति?
रिपोर्ट में कहा गया है कि 78 महिला सांसदों (15 फीसदी) पर हत्या की कोशिश और यहां तक कि हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसमें 75 लोकसभा महिला सांसदों में से 14 (19 फीसदी), 37 राज्यसभा महिला सांसदों में से 7 (19 फीसदी) और विश्लेषण किए गए 400 महिला विधायकों (सभी राज्य विधानसभाओं/केंद्र शासित प्रदेश) में से 57 (14 फीसदी) ने खुद के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. कुछ राज्यों में आपराधिक रिकॉर्ड वाली महिला सांसदों का अनुपात विशेष रूप से ज्यादा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा से तीन महिला सांसदों/विधायकों में से दो (67 फीसदी), तेलंगाना से 12 महिला सांसदों/विधायकों में से 8 (67 फीसदी), आंध्र प्रदेश से 24 महिला सांसदों/विधायकों में से 14 (58 फीसदी), पंजाब से 14 महिला सांसदों/विधायकों में से 7 (50 फीसदी), केरल से 14 महिला सांसदों/विधायकों में से 7 (50 फीसदी) और बिहार से 35 महिला सांसदों/विधायकों में से 15 (43 फीसदी) ने अपने शपथ-पत्र में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.
यह भी पढ़ें: ADR Report: 17 साल में राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से ₹15,077 करोड़ दान मिले, एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








