
Adani Power Stock: अडानी पावर के शेयर में तूफानी तेजी, क्या ये है कारण? 500 रुपये के पार पहुंचा भाव
AajTak
अडानी पावर का शेयर आज 470.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 514.80 रुपये का हाई लगाया. दोपहर ढाई बजे शेयर करीब साढ़े 7 फीसदी की तेजी के साथ 505.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
मंगलवार को अडानी ग्रुप के कई शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इस तेजी को अडानी पावर (Adani Power) लीड कर रहा है. अडानी पावर के शेयर सबसे ज्यादा 9 फीसदी तक तेजी दर्ज की गई.
अडानी पावर का शेयर आज 470.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 514.80 रुपये का हाई लगाया. दोपहर ढाई बजे शेयर करीब साढ़े 7 फीसदी की तेजी के साथ 505.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
हालांकि अडानी पावर के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे फिसल चुका है. शेयर का 52 वीक हाई 895.85 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 432 रुपये है. ऐसे में ये अपने हाई से करीब 40 फीसदी टूट चुका है.
अडानी ग्रुप के शेयरो में तेजी
वहीं, मंगलवार को अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में करीब 2.70 फीसदी तेजी दर्ज की गई. अडानी पोर्ट्स में 1.60 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.60 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 2 फीसदी की तेजी देखी गई.
यही नहीं, अडानी ग्रुप के लिस्टेड 9 कंपनियों में से 7 में तेजी का माहौल है. जबकि ACC के शेयर और अडानी विल्मर के शेयर में मामूली गिरावट देखी गई.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











