
Acid Attack Case: 'आगरा की कंपनी ने बेचा था एसिड', दिल्ली पुलिस को फ्लिपकार्ट का जवाब
AajTak
दिल्ली के मोहन गार्डन में छात्रा पर हुए एसिड अटैक को लेकर दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को पत्र लिखकर जवाब मांगा था. फ्लिपकार्ट ने दिल्ली पुलिस के पत्र के जवाब में बताया है कि एसिड आगरा की कंपनी ने बेचा था.
पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक नाबालिग छात्रा पर पिछले दिनों एसिड अटैक हुआ था. पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ था कि आरोपी ने एसिड ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा था. दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को पत्र भेजकर इस मामले में जानकारी मांगी थी. फ्लिपकार्ट ने दिल्ली पुलिस को अपना जवाब भेज दिया है.
दिल्ली पुलिस के पत्र के जवाब में फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि प्लेटफॉर्म के जरिए आगरा की एक कंपनी ने एसिड बेचा था. फ्लिपकार्ट की ओर से दिल्ली पुलिस को ये जानकारी दी गई है कि 600 रुपये में आगरा की कंपनी ने 100 मिलीलीटर एसिड बेचा था. दिल्ली पुलिस की ओर से फ्लिपकार्ट को एक और पत्र भेजा गया था.
बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस के दूसरे पत्र का जवाब फ्लिपकार्ट ने अभी नहीं दिया है. दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को भेजे गए दूसरे पत्र में ये पूछा था कि ऑनलाइन एसिड बेचने के क्या नियम हैं? नाबालिग छात्रा पर हुए एसिड अटैक के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को अभी दूसरे पत्र का जवाब नहीं मिला है.
फ्लिपकार्ट की ओर से मिले जवाब के बाद अब दिल्ली पुलिस के रडार पर आगरा की वो कंपनी आ गई है जिसने ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए एसिड बेचा था. दिल्ली पुलिस अब आगरा की कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी में है. गौरतलब है कि दिल्ली महिला आयोग ने भी ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन को नोटिस जारी किया था.
दिल्ली महिला आयोग ने दोनों ही ई कॉमर्स कंपनियों से आसानी से एसिड की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा है. बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक स्कूली छात्रा पर एसिड फेंकी गई थी. इस हमले में गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सचिन के साथ ही उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया था.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










