
ACB को देख तहसीलदार ने चूल्हे पर जलाए 20 लाख रुपये, अधजले नोट के साथ गिरफ्तार
AajTak
सिरोही ज़िले के पिंडो बारात तहसील के तहसीलदार ने तो एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को देख दरवाज़ा बंद कर लिया और 20 लाख रुपये को चूल्हे पर जलाने की कोशिश की. आधे जले नोटों के साथ तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को गिरफ़्तार किया गया.
राजस्थान में आए दिन भ्रष्ट अधिकारियों के पकड़ने के सिलसिला तेज होने के बावजूद भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिरोही ज़िले के पिंडो बारात तहसील के तहसीलदार ने तो एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को देख दरवाज़ा बंद कर लिया और 20 लाख रुपये को चूल्हे पर जलाने की कोशिश की. एंटी करप्शन ब्यूरो ने दरवाज़ा तोड़कर आधे जले नोटों के साथ तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को गिरफ़्तार किया है. दरअसल, एसीबी को शिकायत मिली थी कि तहसीलदार अपने राजस्व निरीक्षक पिण्डवाड़ा के ज़रिए वहां होने वाले आंवला उत्पादन के आंवला छाल के ठेके के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











