
Aashram 3 Trailer: खुल गया बदनाम आश्रम, 3 जून को दर्शन देने आ रहे हैं 'कलयुग के भगवान'
AajTak
Aashram 3 trailer बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 3 ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस सीरीज ने बॉबी देओल के डूबे करियर को नई उड़ान दी है. आश्रम के सभी सीजन्स को जाने माने निर्देशक प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है. ये सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती है.
Aashram 3 Trailer Release: तैयार हो जाइए...एक बार फिर बदनाम आश्रम के द्वार खुलने वाले हैं. काशीपुर वाले बाबा अपने खूंखार अंदाज से फैंस को फिर चौंकाने वाले हैं. बॉबी देओल (Bobby Deol) की मोस्ट अवेटेड सीरीज आश्रम 3 (Aashram 3) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे देखकर लगता है कि ये सीजन भी बाकी दो पार्ट्स की तरह फैंस की पंसदीदा बनने वाली है. सीरीज 3 जून को रिलीज होगी.
आश्रम सीरीज में छाए बॉबी देओल
सीजन 3 में बाबा निराला की नई करतूतों का काला सच सामने आएगा. कई सारे दिलचस्प ट्विस्ट्स के साथ ये सीरीज फैंस को फिर सरप्राइज करेगी. इस बार बॉबी देओल (Bobby Deol) की सीरीज में फैंस को ग्लैमरस एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी दिखेंगी. ये सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती है. इसका पहला सीजन 2020 में आया था.
इस सीरीज ने बॉबी देओल (Bobby Deol) के डूबे करियर को नई उड़ान दी है. दोनों ही सीजन्स को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है. आश्रम के सभी सीजन्स को जाने माने निर्देशक प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में बॉबी देओल के अलावा त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय, दर्शन कुमार जैसे स्टार्स नजर आए हैं.
देखें ट्रेलर...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











