
Aashram 3 में बॉबी देओल संग ईशा के इंटीमेट सीन्स की चर्चा, शूट करते वक्त क्या हुआ?
AajTak
आश्रम 3 रिलीज हो गई है. सीरीज में ईशा गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज तो आपने देखा ही होगा. बॉबी और ईशा के बीच सीरीज में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स की जबरदस्त चर्चा है. इन सीन्स ने सोशल मीडिया पर टेम्प्रेचर हाई किया हुआ है. जानें इन सीन्स पर क्या बोलीं ईशा?
पूर्व मिस इंडिया ईशा गुप्ता वेब सीरीज आश्रम 3 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. आश्रम 3 में उनका ग्लैमरस अंदाज तो आपने ट्रेलर में देखा ही होगा. बॉबी और ईशा के बीच सीरीज में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स की जबरदस्त चर्चा है. इन सीन्स पर अब ईशा का रिएक्शन सामने आया है. ईशा ने बॉबी संग इंटीमेट सीन्स की शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया है.
इंटीमेट सीन्स करने में सहज थीं ईशा?
बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में ईशा से पूछा गया क्या वे बॉबी देओल संग स्टीमी सीन्स करने को लेकर कंफर्टेबल थीं? इसके जवाब में ईशा बोलीं- जब आपने इंडस्ट्री में 10 साल तक काम कर लिया हो तो कंफर्टेबल और अनकंफर्टेबल जैसा कुछ नहीं होता है. लोग सोचते हैं कि इंटीमेसी एक दिक्कत है लेकिन नहीं, जबतक इसे लेकर आपके रियल लाइफ में कोई दिक्कत ना हो. हम इसे लेकर काफी ओपन हैं. बात सिर्फ ये है कि हर सीन काफी मुश्किल है, चाहे आप ऑनस्क्रीन रो रहे हों या ड्राइव कर रहे हैं.
KK Death Reason: मौत से पहले KK को हो गया था अनहोनी का अंदाजा? स्टेज पर जाने से किया था इनकार
''शायद इंटीमेसी मेरे लिए शूट करना मुश्किल हुई होगा जब मैंने इसे पहली बार किया होगा. लेकिन जब आप अच्छे मैच्योर लोगों के साथ शूट करते हो, आपके आसपास अच्छे लोग होते हैं. तो कोई दिक्कत नहीं होती.ये बस इतना है कि आप इसे लेकर अच्छा फील करते हो या नहीं.''
#EshaGupta as "Sonia" ❤#Aashram3 pic.twitter.com/BFT23SXUYc

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











