
AAP VS BJP: 'केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही बीजेपी', मनीष सिसोदिया का गंभीर आरोप
AajTak
दिल्ली की सियासत में घमासान मचा हुआ है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट पर हड़कंप मच गया. सिसोदिया ने बीजेपी पर सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया और इस साजिश का सीधा आरोप बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर मढ़ दिया. सिसोदिया के इस ट्वीट पर खबर है कि एलजी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को इसका संज्ञान लेने को कहा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











