
AAP vs BJP : आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर बड़ा आरोप, MCD ने एस्क्रो अकाउंट से निकाले 6,760 करोड़ रुपये
AajTak
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक जंग का अब एक नया अध्याय खुल गया है. दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP ने MCD पर लंबे समय से राज कर रही BJP पर बड़ा आरोप लगाया है. आप का कहना है कि एमसीडी ने एस्क्रो अकाउंट से 6,760 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं.
दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित एमसीडी पर 'एस्क्रो' खाते से 6,760 करोड़ रुपए गायब करने का आरोप लगाया है. आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दावा किया है कि एस्क्रो खाते में कुल 6800 करोड़ का पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क जमा किया गया था. जबकि भाजपा शासित एमसीडी ने पार्किंग पर 2012 से अब तक सिर्फ 40 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं.
पार्किंग पर एमसीडी ने खर्च किए सिर्फ 40 करोड़
AAP के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक का कहना है कि एमसीडी जो भी टैक्स लेती है वह एस्क्रो खाते में जाता है. एक प्रक्रिया के तहत तय किया जाता है कि ये पैसा कहां खर्च किया जाएगा. दिल्ली की जनता जो पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क देती है. वह सारा पैसा एस्क्रो खाते में जमा होता है. दस्तावेजों में साफ लिखा हुआ है कि यह पैसा सिर्फ और सिर्फ पार्किंग या कन्वर्जन के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन 2012 से लेकर आज तक का पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क जोड़ा जाए तो लगभग 6800 करोड़ रुपए एमसीडी के एस्क्रो खाते में होने चाहिए.
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने पार्किंग पर सिर्फ 40 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं, तो इस एस्क्रो खाते में 6,760 करोड़ रुपए होने चाहिए. जबकि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक खाते में सिर्फ 1.5 करोड़ रुपए ही बचे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि बाकी सारा पैसा कहां गया. इसकी जांच होनी चाहिए. उन्हें विश्वास है कि पिछले कई वर्षों से एमसीडी में भाजपा का जो चाल-चलन रहा है, इस भ्रष्टाचार में भी उसी का हाथ है. हम एलजी साहब से जांच की मांग करते हैं. साथ ही इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, इसकी भी मांग करते हैं.
भाजपा का फंड आवंटन को लेकर आप पर पलटवार
इस पर भाजपा ने बयान जारी कर आप नेता के आरोप को गलत बताया है. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने जवाब में कहा है कि गत 8 वर्ष में दिल्ली सरकार ने विगत तीनों नगर निगमों को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया था. नगर निगम फंड आवंटन पर बने चौथे एवं पांचवे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद भी दिल्ली सरकार ने इसे लागू नहीं किया. 2021-22 में 2007 में तय फंड राशि दी जाती रही, जबकि इन 15 वर्षों में नगर निगमों के वेतन खर्च और विकास खर्च में तीन से चार गुणा वृद्धि हो गई थी. इन्हीं आर्थिक परेशानियों के बीच तीनों नगर निगमों को समय-समय पर निगम कर्मियों के वेतन देने और छोटे-बड़े विकास कार्यों को चलाते रहने के लिए एस्क्रो फंड से ऋण लेना पड़ा.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








