
'AAP से गठबंधन कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल', बोले अजय माकन
AajTak
कांग्रेस नेता अजय माकन ने आप और बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट और श्वेत पत्र जारी कर कहा कि साल 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान INDIA ब्लॉक में आप से कांग्रेस के गठबंधन को नुकसानदायक बताया. उन्होंने कहा कि उस गठबंधन के नकारात्मक प्रभाव का खामियाजा अब कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भुगत रही है.
दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस के ट्रेजरार अजय माकन के बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. माकन ने स्वीकार किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन कांग्रेस के लिए एक बड़ी भूल साबित हुई है. कांग्रेस नेता ने ये बातें आप और बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट और श्वेत पत्र जारी करने के दौरान कहां हैं.
अजय माकन ने सबसे पहले साल 2013 में अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यदि उस वक्त कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार के गठन में सहायता नहीं की होती तो आज दिल्ली के नागरिकों को समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती.
माकन ने 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान INDIA ब्लॉक में आप से कांग्रेस के गठबंधन को नुकसानदायक बताया. उन्होंने कहा कि उस गठबंधन के नकारात्मक प्रभाव का खामियाजा अब कांग्रेस विधानसभा चुनावों में भुगत रही है.
पिछले दिनों कांग्रेस और आप के बीच फिर से गठबंधन की अटकलें थीं, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के तालमेल से इनकार कर दिया. अब जब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के सीनियर नेताओं में से एक ने इस गलती करार दिया है.
कांग्रेस ने जारी किया श्वेत पत्र
कांग्रेस ने अपने विधानसभा चुनाव की तैयारिया शुरू करते हुए बुधवार को श्वेत पत्र जारी किया है. श्वेत पत्र के जरिए कांग्रेस ने BJP और AAP पर निशाना साधा है. इसमें लिखा है 'कोरोना में लगा रहा लाशों का अंबार, बस सेंट्रल विस्टा और शीशमहल पर बरसा प्यार.' दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए इस श्वेत पत्र में कहा गया कि ' लंदन नहीं बनाया, किया प्रदूषण में नंबर वन.' इस दौरान कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक नारा भी दिया- 'दिल्ली में तरक्की फिर से मुस्कुराएगी, कांग्रेस की सरकार फिर से आएगी'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









