
AAP में शामिल हुए दिल्ली के 'एंबुलेंस मैन', BJP से रह चुके हैं विधायक
AajTak
जितेंद्र सिंह शंटी को कोविड काल एम्बुलेंस मैन के नाम से जाना जाता था. AAP की सदस्यता लेने के बाद शंटी ने कहा,'मैं तीन बार विधायक रह चुका हूं, लेकिन मैं राजनीति से दूर हो गया था. कोविड के दिनों में मैंने लोगों के लिए काम किया.'
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी ने आज (5 दिसंबर) आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया. बता दें कि शंटी शंटी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं. वे 2013 में भाजपा के टिकट पर दिल्ली के शाहदरा से विधायक चुने गए थे.
दरअसल, जितेंद्र सिंह शंटी को कोविड काल एम्बुलेंस मैन के नाम से जाना जाता था. AAP की सदस्यता लेने के बाद शंटी ने कहा,'मैं तीन बार विधायक रह चुका हूं, लेकिन मैं राजनीति से दूर हो गया था. कोविड के दिनों में मैंने लोगों के लिए काम किया. जब मैं लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रहा था, तब अरविंद केजरीवाल ने मुझे साथ काम करने के लिए बुलाया था. मैं और अरविंद केजरीवाल दोनों ही भगत सिंह के अनुयायी हैं.'
'असहायों के लिाए काम करते हैं'
जितेंद्र सिंह शंटी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बुलाया और कहा,'हम चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से असहायों की मदद करते हैं और आप लोगों की मौत के बाद असहायों के लिए काम करते हैं.'
'प्रवेश रतन भी हो गए थे AAP में शामिल'
बता दें कि एक दिन पहले ही बीजेपी को AAP ने एक और झटका दिया था. 4 दिसंबर को बीजेपी नेता प्रवेश रतन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे. उन्होंने 2020 में बीजेपी के टिकट पर रिजर्व सीट पटेल नगर से चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें AAP के राजकुमार आनंद से हार का सामना करना पड़ा था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







